फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck laden with sugar overturns after being hit by truck on purvanchal expressway laborer killed and two inju

आजमगढ़: पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से पलटा चीनी लदा ट्रक, मजदूर की मौत और दो घायल

Fri, 06 Oct 2023 05:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Oct 2023 05:18 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के बम्हौर गांव के पास एक्सप्रेसवे पर चीनी से लदे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे चीनी लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Truck laden with sugar overturns after being hit by truck on purvanchal expressway laborer killed and two inju
एक्सप्रेसवे किनारे पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आजमगढ़ जिले के बम्हौर गांव के पास चीनी से लदे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे चीनी लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जनपद एवं थाना अंबेडकर नगर के ग्राम अहैतिया किशुनीपुर निवासी ओमप्रकाश पाल (20) पुत्र निर्मल पाल ट्रक चालक है। गुरुवार रात वह अंबेडकर नगर से ट्रक पर चीनी लादकर बिहार जा रहा था। रात लगभग एक बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बम्हौर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे चीनी लदा ट्रक खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


टक्कर मारने वाला ट्रक का चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। हादसे में चीनी लदे ट्रक पर सवार मजदूर शुभम यादव (20) पुत्र अज्ञात की मौके पर मौत हो गई। वो अंबेडकर नगर के ग्राम मरूआ का निवासी बताया जाता है। इसी गांव के मजदूर जगदीश यादव (22) वर्ष पुत्र अज्ञात और चालक ओमप्रकाश पाल (20) पुत्र निर्मल पाल गम्भीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed