फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck hit youth died  while preparing for army recruitment in azamgarh

आजमगढ़: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे जीजा-साले को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Tue, 14 Sep 2021 01:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Sep 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Truck hit youth died  while preparing for army recruitment in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी बरदह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने साले की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जौनपुर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि जीजा का सीएचसी पर इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरदह थाना के चौकी गांव निवासी उमेश(22) पुत्र लाल बिहारी सरोज रोज की तरह मंगलवार की सुबह अपने जीजा दिनेश सरोज के साथ आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पहले उमेश और फिर दिनेश को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को घायल अवस्था में सड़क पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस बीच जानकारी ग्रामीणों को भी हो गई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी बरदह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उमेश की हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जौनपुर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दिनेश का सीएचसी पर ही इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव का निवासी है। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था और सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed