फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck crushed youth riding a bike, one youth died

Azamgarh News: ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक युवक की मौत

Wed, 03 May 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed youth riding a bike, one youth died
थाना क्षेत्र के कोईनहा मोड़ के पास सीएनजी लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बा निवासी आकाश उर्फ पांचू (22) मंगलवार की सुबह अपने साथी सुधाकर राम (24) के साथ बाइक से कोईनहां बाजार जा रहा था। बाइक सवार अभी कोईनहां मोड़ पर पहुंचे थे कि नया बाजार की तरफ से आ रहे सीएनजी लदे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुधाकर घायल हो गया। सूचना पर कप्तानगंज थाने की पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। आकाश पांच बहनों का इकलौता भाई था। पिता की डेढ़ साल पूर्व मौत हो चुकी है, जिसके बाद मां सतिया देवी कस्बा के अहरौला मार्ग पर फल की दुकान लगा कर परिवार का भरण पोषण कर रही थी। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed