{"_id":"644f9052796a09db0d03c11b","slug":"truck-crushed-woman-who-fell-on-road-from-bike-in-azamgarh-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: बाइक में टक्कर लगते ही सड़क पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, पति और बच्चा बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: बाइक में टक्कर लगते ही सड़क पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, पति और बच्चा बाल-बाल बचे
Mon, 01 May 2023 03:41 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 01 May 2023 03:41 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के कोटवा में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।टक्कर के बाद बाइक से सड़क पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
आजमगढ़ जिले के कोटवा में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। जिसे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति व बच्चा बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के अदरसपुर गांव निवासी अन्नू चौहान (35) अपने पति मुकेश के साथ बाइक से किसी काम के लिए जिला मुख्यालय आई थी। गोद में एक बच्चा भी था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दंपती बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे कोटवा बाजार के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
जिससे पीछे बैठी महिला बाइक से गिर पड़ी और ट्रक चालक उसे कुचलता हुआ निकला गया। घटना की जानकारी होते ही रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: बचपन में छोड़ा घर, गोलगप्पे भी बेचे, अब IPL में शतक, कांटों भरा रहा है भदोही के लाल यशस्वी का सफर
विज्ञापन
Trending Videos
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को पकड़ने की कवायद में पुलिस जुटी है। इस हादसे में मृतका के पति व बच्चा बाल-बाल बच गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।