फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Truck collided with a dumper after crushing a shopkeeper, death

दुकानदार को रौंद डंफर से टकराया ट्रक

Mon, 20 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with a dumper after crushing a shopkeeper, death
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने के मोहम्मदपुर बाजार में दुकान के बाहर खड़े होकर बात कर रहे दुकानदार को अनियंत्रित ट्रक रौंदते हुए सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया। ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर घायल हो गया। गंभीर रूप जख्मी किशोर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा रविवार की रात करीब आठ बजे हुआ। दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी मामूली रूप से घायल हुए हैं। दुकानदार की मौत की वजह से सोमवार को मोहम्मदपुर बाजार बंद रहा ।
विज्ञापन

राजू (32) पुत्र दुर्गा गंभीरपुर थाने के मोहम्मदपुर बाजार का निवासी था, जबकि घायल किशोर हर्ष (17) पुत्र मानिकचंद भी बाजार का रहने वाला है। रविवार की रात करीब आठ बजे राजू अपनी दुकान के बाहर खड़ा था, तभी हर्ष भी पहुंच गया। दोनों आपस में बात कर रहे थे। तभी जौनपुर की तरफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रक इन दोनों को टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल राजू और हर्ष खून से लथपथ होकर मौके पर तड़पने लगे जबकि ट्रक चालक औैर खलासी मामूली रूप से घायल हुए। लोगों ने दोनों घायलों को पीएचसी मोहम्मदपुर में भर्ती कराया। डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में राजू ने दम तोड़ दिया जबकि हर्ष का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। राजू दो भाइयों में बड़ा था और उसके तीन बच्चे हैं। उसके जनरल स्टोर की दुकान से परिवार की जीविका चलती थी। राजू के चचेरी बहन की 21 जनवरी को शादी है। जबकि सगी बहन की शादी नौ फरवरी को होनी है।
विज्ञापन

मृत दुकानदार राजू की लाश सोमवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया। दरवाजे पर जमे नात रिश्तेदारों ने बिलख रहे घर वालों को सांत्वना देकर शव का अंतिम संस्कार कराया। साथ ही मंगलवार को होने वाली चचेरी बहन की शादी तय समय पर मंदिर में कराने पर सहमती बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू के चचेरी की मंगलवार को बारात आनी है। घर में शादी की जहां खुशियां थी। वहीं राजू की मौत के बाद गम की बदली छा गई।आ हादसे की सूचना मिलने पर सोमवार को वे लोग भी उसके घर पहुंचे थे। जहां से बारात आनी थी। दुख के इस घड़ी में लडक़े वालों ने मंदिर में शादी करने पर सहमती जताई। जिस पर सभी लोग तैयार हो गए। उधर सोमवार की शाम को पीएम के बाद राजू की लाश घर पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मोहम्मदपुर बाजार के पास स्थतित नदी के घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed