फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Triple Talaq in Azamgarh Married woman hanged herself horrifying step in her parents house

UP में तीन तलाक: विवाहिता ने लगाया फंदा...डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, मायके में उठाया खाैफनाक कदम; जानें मामला

Sun, 22 Jun 2025 05:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 05:31 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मुस्लिम महिला तीन तलाक के बाद अवसादग्रस्त रहती थी। अपने मायके में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Triple Talaq in Azamgarh Married woman hanged herself horrifying step in her parents house
तीन तलाक के 20 दिन बाद महिला ने उठाया खाैफनाक कदम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव में शनिवार को महिला ने फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला बेहद तनाव में थी। बीस दिन पहले ही उसके पति ने मायके पहुंचकर उसे तीन तलाक दे दिया था, जिसके बाद से वह अवसाद में थी। इस मामले में पहले ही तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन


बासूपार बनकट गांव निवासी रोजीद अहमद की पुत्री राजिया खातून (23) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व चंदौली जनपद के चांदबाबू नामक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी थी।
विज्ञापन


राजिया के पिता रोजीद का आरोप है कि चांदबाबू अकसर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। 20 दिन पहले चांदबाबू ने राजिया को उसके मायके पहुंचाया और वहीं तीन तलाक दे दिया। राजिया इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी और लगातार अवसादग्रस्त रहने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में जब परिजन घर में थे, तभी राजिया ने एक कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए।

सूचना मिलने पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed