{"_id":"5d4b1b838ebc3e6ca06b78d9","slug":"tributes-paid-to-former-foreign-minister-sushma-swaraj-azamgarh-news-vns477244969","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विदेश मंत्री को जगह-जगह दी गई श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विदेश मंत्री को जगह-जगह दी गई श्रद्घांजलि
विज्ञापन
माहुल स्थित रामलीला मैदान में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्घांजलि देजे लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बुधवार को जनपद में शोक संवेदनाओं का दौर जारी रहा। लोगों ने जगह-जगह शोक सभाओं का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि देने के साथ ही उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। लोगों ने इसे राजनीति की अपूर्णनीय क्षति बताया।
दिवानी न्यायालय अभिभाषक संघ द्वारा संघ भवन में शोकसभा का आयोजन कर पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्घांजलि दी गई। शोक प्रस्ताव पारित कर अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्षता ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी और संचालन विरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा संघ भवन में जफर इकबाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सुषमा स्वराज को श्रद्घांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा के शांति की प्रार्थना की गई। अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। संचालन संजय द्विवेदी ने किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ सभागार में हुई। जिसमें सुषमा स्वराज और एपीओ नूतन यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। प्रस्ताव कर न्यायिक कार्य से विरत रहा गया। अध्यक्षता आद्या प्रसाद और संचालन दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। वहीं भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा दिवानी न्यायालय परिसर में शोकसभा का आयोजन कर पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्घाजलि दी गई। अध्यक्षता प्रमोद कुमार सिंह और संचालन आशुतोष राय ने किया। मेहनाजपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भंवरूपुर बाजार में भाजपा नेता अशोक सिंह के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विदेश मंत्री की मौत को भाजपा की अपूरणीय क्षति बताया गया। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के बिंद्राबाजार स्थित आवास पर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। पूर्व जिलामंत्री अरविन्द सिंह के नेतृत्व में लोगों ने दो मिनट मौन धारण कर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा और दी बार एसोसिएशन की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में लोगों ने श्रद्घांजलि दी। दी बार के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक योगेंद्र राय ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह की अध्यक्षता में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्घांजलि दी गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा पल्थी मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दीदारगंज बाजार में शोक सभा कर गहरा दुख व्यक्त किया। लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा ने बस्ती भुजबल में बालमुकुंद सिंह के नेतृत्व में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोपालीपट्टी भाजपा भवन में डा. राम सिंह पालीवाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अहरौला के पखनपुर में किसान मोर्चा कार्यालय पर जिला मंत्री नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजन हुआ। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा सरायमीर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरायमीर चौक पर शोक सभा कर गहरा दुख व्यक्त किया। गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत माहुल स्थित रामलीला मैदान में बुधवार की शाम पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपाईयो द्वारा शोक सभा की गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नेता प्रभाकर तिवारी के आवास पर भाजपा नेताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं इसे अपूर्णनीय क्षति बताया।

बिंद्रा बाजार में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्घांलि देते भाजपा के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन