फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tribute paid to former CM Kalyan Singh

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Tue, 31 Aug 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former CM Kalyan Singh
आजमगढ़। मंगलवार को जिले में जगह-जगह लोगों ने शोकसभा कर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। तहबरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर तहबरपुर कस्बा के भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज की अध्यक्षता शोकसभा में लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर केशरी नारायण सिंह, भोजपुरी गायक गोपाल राय, आशुतोष राय खदेरू, संतराज निषाद, रणविजय राय, अशोक राय, रवि यादव, रामनाथ यादव, ब्रजेश राय, अतुल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, बिंद्राबाजार: गंभीरपुर बाबा विश्वनाथ की कुटी कोनौली मंदिर परिसर में मंगलवार को भाजपा मंडल मोहम्मदपुर की ओर से आयोजित शोकसभा में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान, विजय मिश्र , अवधेश चौहान, जालंधर, जियालाल, अरविंद यादव पिंटू, समीर चौहान, अंकित चौहान, संतोष कुमार, रमेश मधुकर आदि उपस्थित रहे। अहरौला: युवा मोर्चा के गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह व लालगंज के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में अहरौला सेक्टर की बूथ समिति का सत्यापन कार्य के बाद शोकसभा में पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रविंद प्रताप सिंह, गौरव सिंह, बालमुकुंद सिंह, मनोज बर्नवाल, प्रेम सागर मोदनवाल, राजेश चौहान, राहुल गोस्वामी, सूबेदार गिरी आदि मौजूद रहे। सरायमीर: भाजपा मंडल सिकरौर सहबरी की ओर से नोनारी बाजार में संजीव कन्नौजिया के आवास पर मंडल अध्यक्ष सुक्खू धरिकार के नेतृत्व में शोकसभा में स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंडल प्रभारी रामेश्वर बरनवाल, सुशील गुप्ता, भानू राजभर, पवन सिंह, अतीक अहमद, दीपक राजभर, महेंद्र गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed