फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tribute paid to farmers by taking out candle march

कैंडल मार्च निकाल किसानों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 12 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to farmers by taking out candle march
किसान सभा के सदस्यों ने मंगलवार शाम कुंवर सिंह उद्यान से कलेक्ट्रेट चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए भाकपा प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि वर्तमान सरकार अब अपने मंत्रियों के जरिए किसानों पर जुल्म कर रही है। लखीमपुर खीरी जैसी घटना आजतक कभी नहीं हुई। इस तरह का कार्य केवल जनरल डायर ने किया था। कहा कि अगर भाजपा सरकार अगर लोकतांत्रिक मूल्यों में भरोसा और जनता का सम्मान करती है तो उसे केंद्रीय राज्यमंत्री को पद से हटा देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसान आंदोलन और तेज करेगा। इस अवसर पर खरपत्तू राजभर, कमला राय, सुरेंद्र यादव, अशोक राय, जियालाल, शहनवाज बेग, राजित यादव, लक्ष्मण चौहान, रामलगन आदि मौजूद थे। लखीमपुर खीरी मामले में किसानों के दल ने मनिकाडीह में कैंडल मार्च निकाल कर मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां कैंडल मार्च में जानकी मौर्या, विजयी सिंह, गेलवारा में रामाज्ञा यादव, दुर्गबली राम, विश्राम यादव, देवगांव में बसीर मास्टर, रामकिशुन गुड्डू चौहान, रमेश शिवपूजन, अनवर, खजुरी में रामनरायन सिंह, दयाराम ओमप्रकाश, शांति देवी, रामलखन राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed