{"_id":"69c195cb50fe3e674702fd2e","slug":"tribute-paid-to-brave-revolutionaries-and-dr-lohia-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-147384-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वीर क्रांतिकारियों और डॉ. लोहिया को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वीर क्रांतिकारियों और डॉ. लोहिया को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
वीरों को नमन कार्यक्रम में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित करता संगठन। श्रोत-संगठन
आजमगढ़। समाजवादी चिंतक, समता और समानता के प्रबल पक्षधर डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती तथा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को नमन किया तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
ठेकमा : लल्लूगंज बाजार स्थित लोक शिक्षण संस्थान ट्रस्ट के परिसर में यह आयोजन अन्याय और शोषण मुक्ति दिवस के रूप में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित साथियों ने डॉ. राममनोहर लोहिया, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष, समाजवादी चिंतक एवं शिक्षाविद रामदुलार यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया का जीवन सादगी, सरलता, ईमानदारी और नैतिक आचरण की मिसाल रहा है।
उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में जितना योगदान स्वतंत्रता सेनानियों का है, उतना ही योगदान क्रांतिकारियों और वीर बलिदानियों का भी है। अध्यक्षता पलकधारी यादव ने किया।
विज्ञापन
निजामाबाद : तहसील स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कैंप कार्यालय पर भी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। भाकपा जिला सचिव जितेंद्र हरि पांडेय ने कहा कि आज देश और दुनिया में बढ़ती सामाजिक-आर्थिक विषमता, युद्ध और साम्राज्यवादी प्रवृत्तियों के बीच भगत सिंह के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।
उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर मेहनतकश और कमजोर तबकों को एकजुट करने की आवश्यकता पर बल दिया।