फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tremendous fall in the typhoon, the death of the woman

आंधी में गिरे पेड़-खंभे, महिला की मौत

Sat, 13 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Sat, 13 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tremendous fall in the typhoon, the death of the woman
poll
जिले में शनिवार की सुबह आई आंधी करीब एक घंटे तक तबाही मचाते हुए चली गई। आंधी के दौरान जिले के कई स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे और तार टूट कर गिर गए। इस दौरान शादी समारोहों के लिए लगाए गए टेंट और कनात भी उड़ गए। कई दूकानों के बोर्ड, घरों के शेड और मड़इयां उड़ गईं। रौनापार के जोकहारा गांव में यूकेल्पिटस का पेड़ गिरने से उससे दबकर शारदा देवी (50) की मौत हो गई। अंजान शहीद-बाजार गोसाई मार्ग पर अजुवा गांव के पास बीच सड़क पर आम का विशाल पेड़ गिरने से एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। आंधी के दौरान बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन


लाटघाट संवाददाता के मुताबिक, रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव में शनिवार की सुबह आई तेज आंधी व बारिश के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ एक महिला के ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई।  सुबह 7.40 बजे गांव की शारदा देवी (50) पत्नी रणधीर राम घर के बगल में उपले (गोहरा) उठा रही थी। इसी दौरान आंधी आई और एक यूकेलिप्टस का पेड़ टूट कर उसके ऊपर गिर गया। पेड़ से दबकर घायल शारदा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह देख ग्रामीण जुटे और पेड़ काटकर शारदा को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शारदा की तीन पुत्रिया रंजना, ज्ञानमती, अंजना व दो पुत्र चंद्रबोष, चंद्रकेश हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर तहसीलदार हीरालाल और एसओ रौनापार निहाल नंदन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार हीरालाल ने परिवार को दैवी आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। रौनापार के गांगेपुर गांव में आंधी के दौरान रामश्रृंगार राम के घर की दूसरी मंजिल पर बने दो कमरों पर लगे कटरैन गिर गए। यह संयोग ही था कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा गंभीर रूप से घायल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगड़ी संवाददाता के मुताबक क्षेत्र में शनिवार को सुबह सवा सात बजे आई आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए जबकि लोगों के घरों पर लगे टीन शेड, मड़इयां उड़ गईं। बिजली के खंभे और तार टूट कर गिर गए। आंधी से पहले सात बजे अचानक घना अंधेरा छा गया। इसके बीस मिनट बाद आई आंधी ने तबाही मचाई। आंधी के चलते सगड़ी क्षेत्र के मालटारी, बोझिया, भदांव, मिर्जापुर, कुदारन तिवारी, बरकोठा, पकवाईनार, जमीन मुहम्मद पुर, बासगांव, रामगढ़, सरगहा सागर, इटैली, मुइयापार, बाईपार मनिकाडीह, गडेरुआ, अजुवा, बाजार गोसाई, हरैया, भीमबर, बीबीपुर, चांदपट्टी, ओडरा सलेमपुर, मसुरियापुर, रामनगर, नैनीजोर, ताहिरपुर, बक्सीपुर, बघावर, मखदूमपुर, गोडइत पट्टी आदि क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचा।


अंजान शहीद-बाजार गोसाई मार्ग पर अजुवा गांव के पास आम का पेड़ गिरने से एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने एक घंटे बाद पेड़ की डाल को काटकर हटाया तब जाकर आवागमन चालू हुआ। रामनगर कुकरौछी के पास विद्युत पोल टूटकर गिर गया। आंधी के साथ बारिश भी हुई। आंधी के चलते स्नातक के परीक्षार्थियों का परेशानी हुई। सुबह पाली में बीए भाग तीन का संस्कृत और बीएससी भाग दो का रसायन की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed