फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Travel to Lucknow will become expensive from today Paying more toll tax from small to goods vehicles

Azamgarh: अयोध्या-बाराबंकी होते हुए जा रहे हैं लखनऊ तो पहले पढ़ें ये खबर, आज रात से महंगा होगा सफर, जानें

Fri, 31 Mar 2023 02:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 31 Mar 2023 02:52 PM IST
सार

आजमगढ़ से लखनऊ जाना शुक्रवार की आधी रात से महंगा हो जाएगा। टोल प्लाजा पर पहले कार जीप या हल्के वाहन 95 रूपए देते थे। अब बढ़कर 100 हो गया है। हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बस पहले 150 रूपए देते थे अब इनको 160 रूपए देने पड़ेंगे।

विज्ञापन
Travel to Lucknow will become expensive from today Paying more toll tax from small to goods vehicles
GPS Toll System - फोटो : Istock

विस्तार

आजमगढ़ से अयोध्या, बाराबंकी होते हुए लखनऊ जाना शुक्रवार की आधी रात से महंगा हो जाएगा। क्योंकि एनएचआई द्वारा अतरौलिया स्थित लोहरा टोल प्लाजा के टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी की गई है। इस बढ़ोत्तरी से लोगों को अब जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। टोल प्लाजा पर पहले कार जीप या हल्के वाहन 95 रूपए देते थे। अब बढ़कर 100 हो गया है। हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बस पहले 150 रूपए देते थे अब इनको 160 रूपए देने पड़ेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ये तो गजब हो गया: बैंक में पैसे जमा करने आए शख्स के जेब से उड़ा लिए 20 हजार रुपए, मामला जानकर दंग रह गए सब
विज्ञापन

इसके अलावा बस या ट्रक दो धुरी वाले पहले 320 रूपए देते थे अब 335 रूपए हो गया है। वहीं तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन पहले 345 देते थे अब यह टोल नाका पर 365 रूपए चुकाएंगे। भारी मशीनरी वाले वाहन पहले 500 रुपये टोल टैक्स देते थे। आज रात से टोल नाका पर 525 रूपए देंगे। इसी प्रकार बड़े आकार वाले वाहन सात या अधिक धुरी वाले वाहन टोल नाका से गुजरने पर 605 रूपए की जगह 640 रूपए देंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल नाका प्रभारी सर्वेश पांडेय ने बताया कि टोल टैक्स बढ़ने की अभी तक यूपीडा से कोई सूचना नहीं आई है। अभी आज का समय है हो सकता है शुक्रवार को टोल टैक्स बढ़ने की सूचना आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



छोटे से लेकर बड़े वाहनों को टोल टैक्स बढ़ गया है, बढ़ी दर शुक्रवार की आधी रात के बाद लागू हो जाएगी। वाहनों के बढ़े टोल टैक्स की सूची भी आ गई है। -राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी लोहरा टोल प्लाजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed