फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Travel to homes continues, destination is still far away

जारी है घरों के लिए सफर, मंजिल अभी दूर

Wed, 06 May 2020 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Travel to homes continues, destination is still far away
अलीगढ़ से आए छात्र रोडवेज पर मेडिकल जांच के लिए रोके गए। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए घोषित लाक डाउन से देश के विभिन्न प्रांतों और जनपदों में फंसे श्रमिकों के जनपद पहुंचने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को रोडवेज पर कुल 17 बसों से 225 यात्री पहुंचे। जिन्हें जांच के बाद होम क्वारंटीन में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को रोडवेज परिसर में अलीगढ़, कानपुर और औरैया से कुल 12 बसों के माध्यम से 100 यात्री जनपद पहुंचे। वहीं बलिया में ट्रेन से पहुंचे जनपद के 125 यात्रियों को पांच बसों से आजमगढ़ लाया गया। सभी रोडवेज परिसर में मेडिकल टीम द्वारा जांच की गई। जांच के सभी को होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है। रोडवेज के आरएम ने बताया कि गुरुवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर पटियाला से ट्रेन यात्रियों को लेकर पहुंच रही है। ट्रेन से आने वालों की संख्या ज्यादा होने की संभावना को देखते हुए यहां पर रोडवेज की ओर से 47 बसों को लगाया गया है। एक बस में 26 लोग ही बैठेंगे। सभी की रेलवे स्टेशन पर ही जांच की जाएगी। इसमें से जो भी संदिग्ध पाए जाएंगे उन्हें शेल्टर होम या क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाएगा। लेकिन जो लोग स्वस्थ्य होंगे उन्हें होम क्वारंटीन में भेजा जाएगा।

अलीगढ़ से छात्र रोडवेज पर मेडिकल जांच के बाद अपने-अपने घर जाने के लिए बस में बैठे।

अलीगढ़ से छात्र रोडवेज पर मेडिकल जांच के बाद अपने-अपने घर जाने के लिए बस में बैठे।- फोटो : AZAMGARH

हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे लोग रोडवेज बवाली मोड़ से गुजर रहे एक ट्रक पर चढ़े।

हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे लोग रोडवेज बवाली मोड़ से गुजर रहे एक ट्रक पर चढ़े।- फोटो : AZAMGARH

हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे लोग रोडवेज बवाली मोड़ से गुजर रहे एक ट्रक पर चढ़ते।

हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे लोग रोडवेज बवाली मोड़ से गुजर रहे एक ट्रक पर चढ़ते।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed