{"_id":"99f2744ad4e75f673228427fc7c48864","slug":"transformers-directed-to-the-side-of-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मरों को सड़क के किनारे करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मरों को सड़क के किनारे करने का निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को स्वच्छ, सुंदर और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए गुरुवार को डीएम सुहास एलवाई ने पहाड़पुर तिराहे का निरीक्षण किया। अधिकारियों को चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की राह में रोड़ा बन रहे विद्युत पोलों और पेड़ों को हटाने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को चौराहों को अच्छा बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को बिजली खंभों और छोटे-बड़े ट्रांसफार्मरों को बीच सड़क से हटाकर किनारे शिफ्ट करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देशित किया कि जल्दी से जल्दी मजदूरों का लगाकर पेड़ों को कटवाएं। यह तिराहा जनपद का महत्वपूर्ण तिराहा है, इसको बहुत ही सुंदर बनाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने विभाग से संबंधित कार्यों को दो-तीन दिन के अंदर कराएं।
विज्ञापन
सभी दूकानदारों से कहा कि शहर को साफ बनाने में सहयोग अपेक्षित है। यह मंडल मुख्यालय के हिसाब से स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी, डा. अशोक कुमार सिंह, ईसा खां, ओमप्रकाश, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अमिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत एसके पांडेय अभिषेक जायसवाल दीनू आदि उपस्थित थे।