{"_id":"6acfc86e2d5e2fe83d032fe1","slug":"training-for-112-personnel-for-the-teachers-mlc-election-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158861-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 112 कार्मिकों को प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 112 कार्मिकों को प्रशिक्षण
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए बुधवार को हरिऔध कला केंद्र में 112 मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के निर्देश दिए।
जिले के 23 मतदेय स्थलों पर 23 तारीख को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 22 तारीख को निर्धारित स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले मतदान अभिकर्ताओं को खाली मतपेटी दिखाकर उनकी उपस्थिति में सील करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
मतदान समाप्त होने पर भी मतपेटी सील करने के दौरान अभिकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। मतगणना के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतपत्र लेखा तैयार कर उसकी प्रति उपस्थित मतदान अभिकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कार्मिकों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से दायित्व निभाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा माइक्रो आब्जर्वरों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अध्ययन कर उसके अनुरूप कार्य करने को कहा।
स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इंजी. कुलभूषण सिंह ने पीपीटी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया, कार्मिकों के दायित्व, टेंडर वोट, चैलेंज वोट और निर्वाचन संबंधी प्रपत्र भरने की जानकारी दी।