फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Traders protest against the attack on BJP leader in Bilariaganj

Azamgarh News: बिलरियागंज में भाजपा नेता पर हमले के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Thu, 19 Jun 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against the attack on BJP leader in Bilariaganj
बिलरियागंज। रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा नेता अरविंद गुप्ता पर हुए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों और भाजपा समर्थकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों ने बाजार को सांकेतिक रूप से दो घंटे के लिए बंद रखा और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया। व्यापारियों ने एक बैठक भी आयोजित की, इसमें पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी व्यक्त की गई और हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन


बैठक में शामिल व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की ताकि, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन में रामपाल सिंह, रामसागर सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, दिलीप गुप्ता, राम कुमार सिंह, संजय गुप्ता, प्रेमचंद, अमित गुप्ता, अम्बिका प्रजापति, चंद्रभान यादव सहित कई प्रमुख व्यापारी और भाजपा समर्थक शामिल रहे। इस प्रदर्शन ने स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं, और पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed