{"_id":"66902d52ad2f1aaae705d524","slug":"tractor-trolley-stuck-in-barrier-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-117809-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बैरियर में फंसी ट्रैक्टर ट्राॅली, 25 मिनट रुकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बैरियर में फंसी ट्रैक्टर ट्राॅली, 25 मिनट रुकी ट्रेन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर के डगरा मोड़ पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद रेलवे क्राॅसिंग बंद करते समय बैरियर में ट्रैक्टर ट्राॅली फंस गई। इसके चलते गेट बंद नहीं हो सका। इस कारण शाहगंज से आजमगढ़ की ओर जा रही सरयू-यमुना एक्सप्रेस को सरायमीर स्टेशन के आउटर के पास ही रोक दिया गया। करीब 25 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। जीआरपी और रेलकर्मियों ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्राॅली को हटाकर ट्रेन को रवाना किया।
सरायमीर कस्बे के डगरा मोड़ पर रेलवे का फाटक नंबर 51 बी स्थित है। बृहस्पतिवार को लगभग एक बजे अमृतसर से जयनगर जा रही डाउन सरयू यमुना एक्सप्रेस के आने की सूचना मिलने पर सरायमीर स्टेशन मास्टर ने डगरा क्रासिंग के गेटमैन को फाटक बंद करने के लिए कहा। गेटमैन बैरियर गिरा रहा था। उसी दौरान चीनी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली क्राॅसिंग पर पहुंच गई। ट्रैक्टर ॅली रेलवे फाटक के बैरियर को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई, जबकि ट्राली पीछे रह गई। इससे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इस पर स्टेशन मास्टर ने सरयू-यमुना एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर रोक दिया।
इसके बाद आरपीएफ, सरायमीर थाने की फोर्स और रेलकर्मी पहुंचे। 25 मिनट बाद ट्रैक्टर ट्राॅली को हटवाया गया। तब ट्रेन आजमगढ़ के लिए रवाना हुई। इस दाैरान रेलवे फाटक के दोनों तरफ एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। घंटे भर तक जाम में लोग फंसे रहे। आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक गोबरी को हिरासत में ले लिया है। वह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का निवासी है।