फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Total resolution day boycotted

संपूर्ण समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Sat, 18 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Total resolution day boycotted
सगड़ी तहसील पर धरना देते लेखपाल संघ के लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने शनिवार को 11 सूत्री मांगों को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। चेताया कि मांगे नहीं मांगी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को लेखपाल संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी लालगंज एसएन त्रिपाठी को सौंपा। अशोक कुमार ने कहा कि लेखपाल संवर्ग के पक्ष में जिलाधिकारी द्वारा दो पत्र निर्गत करने के बावजूद संवर्ग की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ। कहा कि जनपद में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र का 5 रुपये प्रति प्रमाण पत्र का भुगतान, महंगाई भत्ता का 11 प्रतिशत वृद्धि के एरियर का भुगतान, क्रॉप कटिंग मानदेय का भुगतान, सातवें वेतन आयोग की दूसरी किस्त का भुगतान सहित अन्य मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, सौरभ कुमार उपाध्याय, अजीत सिंह, हरिश्याम निषाद, जागृति पांडे उपस्थित रहे। मेंहनगर : तहसील परिसर में शनिवार को लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह पालीवाल ने कहा कि अगले संपूर्ण समाधान दिवस पर यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो कोई भी लेखपाल आय, जाति, निवास पर अपनी आख्या नहीं देगा। इस मौके पर जितेंद्र नाथ सिंह, अजय कुमार सिंह, जगदीश सिंह राठौर रहे। सगड़ी : तहसील के लेखपाल के साथ मारपीट के आरोपी अधिवक्ता की गिरफ्तारी और आठ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राजकुमार सिंह, राम सागर सोनी, दीपक यादव उपस्थित थे। मेजवां : फूलपुर तहसील के लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर अशोक सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और एसडीएम को पत्रक सौंपा। इस दौरान समरजीत, महेश, राजबहादुर, रोहित, महेश, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed