{"_id":"6202a2428a03954e513e7347","slug":"total-5514-applications-pending-in-the-month-in-january-azamgarh-news-vns637632363","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में माह में कुल 5514 आवेदन लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी में माह में कुल 5514 आवेदन लंबित
विज्ञापन
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगने के कारण आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के 5514 आवेदन पत्र लंबित पड़े हैं। इसकी वजह से छात्र और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रयासरत लोग परेशान हैं। सगड़ी तहसील में सबसे ज्यादा आवेदन लंबित हैं।
जनपद में एक जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के कुल 109546 आवेदन आए। इसमें तहसीलों की ओर से कुल 98690 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। इसमें 5342 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 104032 आवेदन निस्तारित किए गए। अभी भी 5514 आवेदन अभी तक तहसीलों में लंबित हैं। सबसे ज्यादा आवेदन सगड़ी तहसील में लंबित हैं और सबसे कम आवेदन फूलपुर तहसील में लंबित हैं। जाति प्रमाण पत्र के तहसीलों में कुल 1353, निवास प्रमाण पत्र के 2220 और आय प्रमाण पत्र के 1895 आवेदन लंबित हैं। इन आवेदनों पर लेखपाल से लेकर अधिकारियों तक को अपने दस्तखत करने हैं। चुनाव में व्यस्तता के कारण अधिकारी इस पर कार्य नहीं कर पा रहे हैं जिसका परिणाम है कि यह आवेदन लंबित हैं।
तहसीलवार लंबित आवेदनों का विवरण
तहसील जाति निवास आय
बूढ़नपुर 267 499 305
सगड़ी 599 595 631
सदर 117 469 194
निजामाबाद 73 178 195
फूलपुर 39 45 97
लालगंज 149 178 208
मेंहनगर 51 121 106
मार्टीनगंज 58 135 159