फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Torch procession taken out against privatization

निजीकरण के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

Mon, 28 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Torch procession taken out against privatization
बिजली के निजीकरण के विरोध में मशाल जुलूस निकालते बिजलीकर्मी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में चलाया जा रहा कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। निजीकरण के फैसले के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय आह्वान पर जनपद के कर्मचारियों ने भी हाइडिल से मशाल जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।
विज्ञापन

मशाल जुलूस सिधारी हाइडिल कालोनी से निकलकर मऊ रोड, शंकरजी की मूर्ति, सिधारी पुल, रैदोपुर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इसके बाद यह जुलूस कलेक्ट्रेट भवन से होते हुए वापस हाईडिल कालोनी में आकर समाप्त हो गया। संयोजक प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को निजी हाथों में सौंपने के फैसले पर तेजी से आगे कदम बढ़ा रही है। इसके कारण प्रदेश भर के विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के तहत जगह-जगह विरोध सभा कर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया गया। निजीकरण के विरोध में और सरकार की हठधर्मिता के कारण सभी संगठनों के सदस्य प्रदेश भर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध किया। कहा कि यदि सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेती है तो समस्त विद्युत कर्मचारी पांच अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जायेंगे। मशाल जुलूस में इंजी निखिल शेखर, जयशंकर वर्मा, इंजी आशुतोष, इंजी चंदन यादव, राजनरायन सिंह, जयप्रकाश यादव आदि मौज्ूद रहे।

बिजली के निजीकरण के विरोध में मशाल जुलूस निकालते बिजलीकर्मी।

बिजली के निजीकरण के विरोध में मशाल जुलूस निकालते बिजलीकर्मी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed