फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Topper wants to become IAS officer, Engineer

आईएएस अफसर, इंजीनियर बनना चाहते हैं टॉपर

Sat, 23 Jul 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Topper wants to become IAS officer, Engineer
आजमगढ़। सीबीएसई बोर्ड दसवीं व 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले मेधावियों के हौसले बुलंद हैं। वह आईएएस अफसर व डॉक्टर बनने का सपना संजोए हुए हैं। उनका कहना है कि सफलता पाने के लिए मेहनत व लगन की जरूरत है। वह आगे भी कड़ी मेहनत कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।सेंट जेवियर्स के इंटरमीडिएट के छात्र अभिनय सिंह ने जिला टॉप किया। 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अभिनय सिंह आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। वह आगे भी इसी तरह पढ़ाई कर अपना मुकाम हासिल करेंगे। शहर के कोलघाट के रहने वाले अभिनय के पिता चंद्रशेखर सिंह भूतपूर्व सैनिक हैं। उनकी माता सरोज गृहणी हैं। अभिनय ने बताया कि वह प्रतिदिन 5-6 घंटे पढ़ाई करते हैं। आगे भी इसी तरह मेहनत व लगन से लक्ष्य हासिल करेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों एवं गुरुजनों को दिया। वहीं लालगंज के रहने वाले हेमंत सिंह ने सीबीएसई 10वीं में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। 98.2 अंक अर्जित कर अपनी सफलता से उत्साहित हेमंत आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। हेमंत के पिता धनंजय सिंह घर पर रहकर खेती बारी का काम करते हैं। मां सनम सिंह गृहणी हैं। हेमंत नियमित पांच से छह घंटे पढ़ाई करते हैं। उनका कहना है कि यदि सफलता अर्जित करनी है तो मेहनत व लगन से पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed