फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Top-ten criminal of Aharaula police station arrested in encounter

मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा अहरौला थाने का टॉप-टेन अपराधी

Thu, 16 Jul 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Top-ten criminal of Aharaula police station arrested in encounter
आजमगढ़। अहरौला थाने का टॉप टेन अपराधी अंकित निषाद बृहस्पतिवार को पुलिस से हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

एसओ अहरौला ब्रह्मदीन पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बृहस्पतिवार को वांछित अपराधियों की तलाश में क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी बसही बाजार के पास है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने संदिग्ध युवक को देखा और रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पकड़ा गया अपराधी अंकित निषाद निवासी शंभूपुर थाना अहरौला है। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार अंकित थाने का टॉप टेन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर है। उस पर चोरी, लूट, मादक पदार्थ से संबंधित 19 मामले दर्ज हैं। सर्वाधिक 12 मामले अहरौला थाने में दर्ज हैं। चार मामले गोरखपुर और तीन मामले अंबेडकरनगर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed