फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Today will be awarded the Padma Shri

आज पद्मश्री से होंगे सम्मानित

Tue, 07 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 07 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Today will be awarded the Padma Shri
जनपद के अशोक भगत को बुधवार को राष्ट्रपति की ओर से पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार झारखंड के जनजातीय क्षेत्र के किए गए विकास कार्यों और उनके प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अशोक तहबरपुर ब्लाक के किशुनदासपुर गांव के हैं। राममूरत राय और जामवंती देवी की वे इकलौती संतान हैं। प्राथमिक शिक्षा गांव से ली। रसायन से स्नातक और राजनीति विज्ञान में परास्नातक की शिक्षा गोरखपुर विवि से हासिल की। अशोक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य संगठन सचिव रहे। जेपी आंदोलन में आपातकाल के दौरान एक वर्ष तक जेल में रहे। उन्होंने ग्रामीण विकास वाहिनी उत्तर प्रदेश और अरविंदो नवनिर्माण प्रकल्प की स्थापना की।
विज्ञापन

 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय सदस्य रहे भगत ने जनजातीय सेवा और विकास के लिए अपनी टीम के साथ विशुनपुर गुमला की सुरम्य घाटी को अपनी कर्मस्थली बनाया। जहां शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार का नामोनिशान नहीं था। आदिम जनजातियां कई-कई दिनों का मांस का सेवन कर लिया करते थे। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी, कृषि एवं जल, जंगल, जमीन के लिए उन्होंने प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed