फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Today the catch rate assessment

आज से रफ्तार पकड़ेगा मूल्यांकन

Tue, 07 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 07 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Today the catch rate assessment
विगत 10 दिनों से शिक्षक संगठनों द्वारा किया जा रहा मूल्यांकन बहिष्कार मंगलवार को समाप्त हो गया। सरकार द्वारा मांगें माने जाने पर शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर शिक्षकों को सहयोग देने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


विभिन्न मांगों को लेकर 30 मार्च से बहिष्कार कर रहे शिक्षक मंगलवार को भी धरने पर बैठे थे। तभी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट के प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से हुई वार्ता में सरकार ने हमारी मांगों को मान लिया है। इतना सुनते ही शिक्षक खुशी से झूम उठे। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद शिक्षकों ने मूल्यांकन बहिष्कार को समाप्त करने की घोषणा की और बुधवार से मूल्यांकन कार्य में जुटने को कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, सुरेश पांडेय, जगदीश राय शर्मा, बेचू सरोज, हरिकेश राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक सवित्त एवं वित्तविहीन शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के संयोजक शैलेश राय और अध्यक्ष डा. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों को सदैव संघर्ष से ही उपलब्धियां मिली हैं। इस मौके पर रणजीत राय, अच्युतानंद त्रिपाठी, डा. रुकसाना रिजवी, महादेव यादव, शेषनाथ मिश्र, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे।  उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजन्म सिंह गुट के जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने सरकार द्वारा मांगें माने जाने पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वह छात्रहित को ध्यान में रखते हुए बुधवार से बोर्ड कापियों के मूल्यांकन कार्य में जुटें। अगर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होती है तो संगठन के पदाधिकारी उनके सहयोग के लिए केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। इस मौके पर जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह यादव, प्रांतीय मंत्री विरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। मांगें पूरी होने के बाद शिक्षक संगठनों द्वारा नगर में विजय जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed