फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Today, Mithila Nagari Nihal Sakhiya

Azamgarh News: आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया

Tue, 19 Sep 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Today, Mithila Nagari Nihal Sakhiya
आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारो दूल्हा में बड़का कमाल सखिया की स्वर लहरी छिड़ी तो दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था शहर के पॉलिटेक्निक कालेज में आयोजित आजमगढ़ महोत्सव का। मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर ने इस गीत से मंच जीत लिया। सुरीले लोकगीतों से लोग झूम उठे। सूफी गीत और भजनों की प्रस्तुति से उन्होंने माहौल में रंग लाने की रही-सही कसर भी पूरी कर दी।
विज्ञापन

मैथिली ने कार्यक्रम की शुरुआत से ही माहौल बना दिया। लोग उनके गीत आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारो दूल्हा में बड़का कमाल सखिया पर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। पहले तालियां बजाईं और फिर थिरकने लगे। रामजी से पूछे जनकपुर क नारी, बतावा पहुना फिर कहिया ले अइबा..., सुनाकर सिलसिले को मैथिली ने आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

सूफी गीत छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाय के से उन्होंने माहौल को कुछ देर के लिए शास्त्रीय रूप देने की सफल कोशिश की। डेढ़ घंटे का कार्यक्रम कब बीत गया श्रोताओं को पता ही नहीं चला। मैथिली ठाकुर के टीम में तबले और ढोलक के साथ दोनों भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मैथिली ठाकुर के साथ सेल्फी लेने की होड़ देखने को मिली। इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इससे पहले जनपद के प्रभारी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने जिला प्रशासन और जनपदवासियों को महोत्सव की सफलता की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed