{"_id":"59c014134f1c1b1d688b5586","slug":"to-reach-your-love-this-army-went-to-the-extent","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने प्यार को हासिल करने के लिए इस हद तक गया सेना का जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने प्यार को हासिल करने के लिए इस हद तक गया सेना का जवान
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
शादी के लिए धर्म बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट (आजमगढ़)।रौनापार थाना क्षेत्र के बैजाबारी गांव निवासी सेना के एक जवान मो. इस्माइल ने धर्म परिवर्तन कर लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीतिरिवाज से अपने ही गांव की रहने वाली अनीता चौहान से विवाह कर लिया।
उनके शादी की जानकारी पुलिस और दोनों के घर वालों को तब हुई जब लखनऊ से इस्माइल का रजिस्ट्री से भेजा पत्र मिला। पूरे जिले में इस शादी की चर्चा जोरों पर रही।
सेना के जवान बैजाबारी गांव निवासी मो. इस्माइल का अपने गांव की रहने वाली अनीता चौहान (19) से काफी दिनों से प्रेम संबंध था। अगस्त माह में इस्माइल छुट्टी लेकर घर पहुंचा और 30 अगस्त को अनीता को लेकर कहीं चला गया।
विज्ञापन
अनीता की मां झिनकी देवी ने चार सितंबर को रौनापार थाने में तहरीर देकर इस्माइल और उसके मित्र तैय्यब के विरुद्ध उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दो अलग-अलग समुदायों का होने से पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और पांच सितंबर को इस्माइल के पिता अजीज को पूछताछ के लिए बुला लिया और उसे थाने में बैठा लिया ।
11 सितंबर को रौनापार थाने की पुलिस को लखनऊ से भेजा एक रजिस्टर्ड-पत्र मिला। जिसमें इस्माइल ने इस बात का जिक्र किया था कि ‘उसने लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीतिरिवाज के साथ अनीता से शादी कर ली है।
उसका नाम अब अमन आर्य हो गया है। इसमें घर वालों का कोई दोष नहीं है। हम दोनों बालिग हैं। अपना जीवन हमें किस तरह से जीना है। इसका फैसला लेने का हमें पूरा अधिकार है। इसलिए अब हमारे घर वालों को किसी भी प्रकार की प्रताड़ना न दी जाए’।
इस्माइल के अमन आर्य बनकर अनीता से शादी करने की जानकारी होने पर रौनापार पुलिस ने युवक के पिता अजीज को छोड़ दिया। बहरहाल अमन आर्य अपनी पत्नी अनीता के साथ लखनऊ में कहीं रुका हुआ है।
इस्माइल ने अपना नाम अमन आर्य रखकर अपनी प्रेमिका अनीता चौहान से हिंदू रीतिरिवाज के आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली है। आवश्यकता पड़ने पर इनकी सुरक्षा की जाएगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण