फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   To donate blood for the brave sons bow

रक्तदान कर किया वीर सपूतों को नमन

Tue, 26 Jul 2016 11:54 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Tue, 26 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
To donate blood for the brave sons bow
रक्तदान करने वालों का ब्लड बैंक में तांता लगा - फोटो : azamgarh
जिले के लोगों ने एक बार फिर ऋषि-मुनियों की तपस्थली और प्रख्यात  साहित्यकारों की उर्वर धरती का मान बढ़ाया है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से  कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 158 लोगों ने  रक्तदान किया। बारिश के बाद भी रक्तदाताओं में गजब का उत्साह था। पचास से  अधिक लोग बारिश के चलते रक्तदान स्थल पर नहीं पहुंच पाए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने किया। पुलिस अधीक्षक अजय  कुमार साहनी ने खुद रक्तदान किया।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन 11.30 बजे जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने रक्तदान कर रहे रक्तदानियों को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी। सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी, ब्लड बैंक के प्रभारी डा. विनय यादव, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बी राम         के साथ जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खून से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स निकालने की विधि के बारे में बताया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने रक्तदान किया। उनके नेतृत्व में रंगरूटों ने भी रक्तदान किया। जिलाधिकारी सुहास एलवाई, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी डा. विपिन ताडा, एसपी ट्रैफिक एच रहमान, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बीराम, ब्लड बैंक के प्रभारी डा. विनय यादव, नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल आदि ने रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अस्पताल के सभी वरिष्ठ अधिकारी कैंप संपन्न होने तक मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed