{"_id":"6a4aaa6e6e3e40ffaf0261e6","slug":"tijan-bai-gave-a-pandwani-singing-performance-at-azamgarh-jail-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-153073-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फूलपुर क्षेत्र में 25 मिनट तक हुई बारिश, हवा में नमी ज्यादा, उमस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फूलपुर क्षेत्र में 25 मिनट तक हुई बारिश, हवा में नमी ज्यादा, उमस बरकरार
विज्ञापन
शहर में आसमान में छाए बादल और बूंदाबांदी से भिंगी सड़क। संवाद
आजमगढ़।
मानसून के दक्षिण की ओर खिसकने के बीच रविवार को जिले में मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह में तेज धूप निकली, दोपहर में बादल छाए, अपराह्न तीन बजे ठंडी हवाएं चलनी शुरू हुईं। इसके बाद फूलपुर में 25 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। वहीं, जनपद के अन्य क्षेत्रों में 30 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से मानसून की सक्रियता में कमी आई है। प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। एक-दो दिन में सुधार होने की संभावना है। रविवार को पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, इससे यह 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से हवा में नमी अधिक रही। इस कारण बारिश के बाद भी फिर से उमस बरकरार रही।
आंधी से कैफी आजमी रोड पर यात्री स्टैंड का टिनशेड टूटा
फूलपुर। क्षेत्र में रविवार की दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश से मंगल बाजार, शनिचर बाजार, शंकर तिराहा आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। मौसम का बदला रुख देखकर किसानों ने धान की नर्सरी डालना शुरू कर दिए हैं। कैफी आजमी रोड पर तेज हवा के कारण टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश के दौरान कुछ लोग छाता लेकर चलते दिखे तो कुछ बारिश का आनंद लेते नजर आए। क्षेत्र के खुरासो, जगदीशपुर, जौमा, सूदनीपुर, शाहजियरपुर, मेजवा, बक्शपुर, चमावा, दुलारपुर आदि क्षेत्रों में भी बारिश हुई।