फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tickets booked for special train going to Mumbai in few hours, waiting till October 15

मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन की चंद घंटों में बुक हुईं टिकट, 15 अक्टूबर तक वेटिंग

Wed, 16 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tickets booked for special train going to Mumbai in few hours, waiting till October 15
रेलवे स्टेशन के आरक्षण खिड़की पर टिकट के लिए लगी भीड़। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अगर आजमगढ़ से मुंबई जाने के लिए अभी तक आपने ट्रेन का रिजर्वेशन नहीं कराया कराया तो आपकी फजीहत तय है। दरअसल, मुंबई के लिए ट्रेन चलाने का शेड्यूल जारी होते ही रिजर्वेशन की वेटिंग लंबी हो गई। 15 अक्टूबर तक आपको कंफर्म टिकट मिलना नामुमकिन है।
विज्ञापन

देश में लॉकडाउन लगभग समाप्त हो गया है। रेलवे ने धीरे-धीरे सेवाएं बहाल करना शुरू कर दिया है। 19 सितंबर से मुंबई के लिए ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन गोरखपुर व तीन दिन छपरा से चलकर आजमगढ़ होते हुए मुंबई को जाएगी। शेड्यूल दोपहर करीब दो बजे जारी किया गया। शेड्यूल जारी होते ही टिकट बुकिंग शुरू हो गई। हालांकि आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन का एक भी टिकट बुक नहीं किया गया था। बुधवार की सुबह यात्री टिकट बुक कराने के लिए कांउटर पर पहुंचे तो वहां पता चला कि 5 अक्टूबर तक वेटिंग चल रही है। किसी-किसी दिन आरएसी मिल रही है। कुछ यात्रियों ने तो कंफर्म होने की उम्मीद से वेटिंग व आरएसी टिकट लेकर चल दिए लेकिन कई मायूस होकर लौट गए। यह ट्रेन पूर्व में संचालित गोदान एक्सप्रेस के निर्धारित समय से ही चलाई जाएगी। समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कहीं ई-टिकट दलाल सक्रिय तो नहीं
कोरोना काल में सीमित संख्या में चल रही ट्रेनों में ई-टिकट दलाल सक्रिय हैं। जिले में तत्काल ई-टिकट बनाने वाला गिरोह बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। मुंबई के लिए जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल जारी होते ही सारे टिकट बुक हो गए। दूसरे दिन सुबह में ही लंबी लाइन लगाए लोग टिकट के लिए परेशान दिखे। लॉकडाउन के बाद परदेश जाने वाले लोगों को ट्रेन टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वह तत्काल टिकट लेना ही उचित समझते हैं। तत्काल टिकट काउंटर से मिलना आसान नहीं है। ऐसे में लोग दलालों से संपर्क में आ जा रहे हैं, जो उन्हें टिकट उपलब्ध करा रहे हैं और मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन का शेड्यूल मंगलवार को करीब दो बजे जारी हुआ है। बुधवार की सुबह जब टिकट बुकिंग शुरू हुई तो 15 अक्टूबर तक वेटिंग शो कर रहा है। वहीं कुछ तिथियों में आरएसी शो कर रहा है। एक ही दिन में वेटिंग की इतनी लंबी लिस्ट जारी हो जाने से यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। जबकि आजमगढ़ से होकर मुंबई को चलने वाली स्पेशल ट्रेन का एक भी टिकट आजमगढ़ काउंटर से मंगलवार को एक भी टिकट नहीं बुक हुआ। × अखिलेश सिंह , मंडल वाणिज्य निरीक्षक, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed