फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thug absconded with jewellary of four lakhs

चार लाख का आभूषण लेकर ठग हुआ फरार

Fri, 10 Jan 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thug absconded with jewellary of four lakhs
अमिलो। घर पर छोटी बहन की शादी होने का झांसा देकर एक ठग ने बृहस्पतिवार को आभूषण की दुकान से करीब चार लाख रुपये से अधिक मूल्य का आभूषण लेकर फरार हो गया। ठगी के शिकार दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी तो सिधारी थाने की पुलिस एक फर्नीचर के दुकानदार और विधायक नाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। दोनों संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित केदार सेठ की शाहगढ़ बाजार में उसकी आभूषण की दुकान है। केदार सेठ के मुताबिक मुबारकपुर के नीबी बुजुर्ग गांव के रामकिसुन की मुबारकपुर कस्बे के महलिया मोहल्ले में फर्नीचर की दुकान है। केदार ने बताया कि बृहस्पतिवार को रामकिसुन अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर पहुंचा। उस व्यक्ति ने बताया कि 17 जनवरी को उसकी बहन की शादी है जिसके लिए उसे आभूषण चाहिए। केदार ने दो घंटे में आभूषण देने की बात कही। इसके बाद रामकिसुन अपनी दुकान पर चला गया जबकि दूसरा व्यक्ति इधर-उधर टहलता रहा। करीब दो घंटे बाद केदार का भाई शहर की दुकान से आभूषण लेकर पहुंचा। उस व्यक्ति ने 87.250 मिलीग्राम सोने का एक चेन, झुमका, बाली और 412 ग्राम चांदी का आभूषण लिया और घरवालों को दिखाने की बात कहकर केदार के भाई को अपने साथ लेकर चला गया। केदार के भाई को बाइक पर बैठाकर रामकिसुन की दुकान पर पहुंचा और उसके भाई को रामकिसुन की दुकान पर बैठा दिया और रामकिसुन को लेकर पुन: केदार की दुकान के लिए चल दिया। रास्ते में लघुशंका के बहाने उस व्यक्ति ने रामकिसुन को अपनी बाइक से नीचे उतारा और फरार हो गया। केदार के मुताबिक ठग ने करीब चार लाख रुपये मूल्य से अधिक का आभूषण लिया है। ले गया है।
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से दिया घटना को अंजाम
अमिलो। सिधारी थाने के शाहगढ़ बाजार के दुकानदार केदार सेठ की दुकान से जालसाज ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। ठग बृहस्पतिवार को शाहगढ़ बाजार स्थित विधायक नाई की सैलून में दाढ़ी बनवाने पहुंचा। वहां बातचीत के दौरान उसने नाई से शादी में देने के लिए बेड की दुकान पूछी तो विधायक ने अपने मित्र रामकिसुन की दुकान का पता दे दिया। रामकिसुन के साथ वह आभूषण खरीदने के नाम पर सोनार के यहां पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रामकिसुन और विधायक नाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस शक के आधार पर दो दुकानदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पर अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही। - इलामारन, सीओसिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed