{"_id":"5ebbfd7e8ebc3e903b7312f0","slug":"three-youths-gang-raped-with-teenager-in-azamgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी हाल में निर्माणाधीन मकान में छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी हाल में निर्माणाधीन मकान में छोड़कर भागे
Wed, 13 May 2020 09:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 13 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से बुधवार की दोपहर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी को बेहोशी हाल में एक निर्माणाधीन मकान में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
पीड़िता की उम्र 15 साल के आसपास है। वह शहर से सटे सिधारी थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। बुधवार की दोपहर किशोरी घर के पास मौजूद थी। दोनो युवक उसे जबरन एक निर्माणाधीन मकान में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद परिवार के लोग उसे खोजते हुए मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी केस नहीं दर्ज है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ सिटी इलामारन ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन