फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three youths died in road accidents, four injured

Azamgarh News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, चार घायल

Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three youths died in road accidents, four injured
जिले के चार थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई सड़क दुुर्घटनाओं में तीन युवकों की जान चली गई। जबकि चार घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बलरामपुर : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सकिया-बकिया गांव के पास रविवार की सुबह बाइक की वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के गदाईपुर निवासी नीतीश 32 व शशि यादव 42 घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में नीतीश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल शशि को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की रात दोनों मुम्बई से वाराणसी पहुंचे थे। जहां से बाइक बुक कर घर लौट रहे थे। दोनों आपस में चचेरे भाई बताए गए है। वहीं, शहर कोतवाली के बंशीबाजार में शनिवार की देर रात जीयनपुर की तरफ से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक गुमटी में घुस गई। हादसे में गुमटी बैठा जितेंद्र प्रजापति 28 निवासी चंदाभारी थाना निजामाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाता तब तक उसकी मौत हो गई। वह आइसक्रीम बेच कर गुमटी पर बैठ कर आराम कर रहा था कि हादसे का शिकार हो गया।वह एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजन बिलखते रहे। उधर, मेंहनगर थाना क्षेत्र के करौती गांव के पास शनिवार की देर शाम बाइक व बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तूफानी चौहान 23 निवासी ऊंचा गांव पोखवा थाना रानी की सराय व सनोज 18 निवासी कस्बा मेंहनगर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मेंहनगर के करौती गांव से वापस लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। लाटघाट : रौनापार थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के पास रविवार की भोर में डीसीएम व पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चालक घायल हो गया। आजमगढ़ की तरफ से एक पिकअप गोरखपुर की तरफ जा रही थी। सुरौली गांव के पास पीछे से आ रहे मालवाहक ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे पिकअप में मौजूद खलासी संदीप पाल 19 निवासी परमपुर बहरा काशीपुर थाना जंसा जिला वाराणसी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक विनय कुमार पाल 30 निवासी गंगापट्टी खुर्द थाना जफराबाद जिला जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed