फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three women arrested for stealing woman's bag in auto

आटो में महिला के बैग से जेवरात उड़ाने वाली तीन महिलाए गिरफ्तार

Tue, 01 Mar 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three women arrested for stealing woman's bag in auto
गत माह 20 फरवरी को आटो से जा रही महिला का बैग चोरी हो गया गया था। बैग में उसके जेवर थे। पीड़ित की तहरीर पर रानी की सराय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया था। इस मामले में पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर बैग चोरी करने वाली तीन महिलाओं को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने तीनों महिलाओं का चालान कर दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकखैरूल्लाह गांव निवासिनी पूनम चौहान पत्नी अमलेश चौहान 20 फरवरी को आटो से कहीं जा रही थीं। इस बीच आटो में ही बैठी तीन अज्ञात महिलाओं ने उसका बैग चोरी कर लिया था। बैग में पूनम के सोने-चांदी के आभूषण र्थे। पीड़िता ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में पीड़िता का पति अमलेश चौहान, रवि चौहान , राकेश चौहान , अनिल चौहान ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तीनों महिलाओं विद्या पत्नी हरिहर निवासी टेउंगा थाना फूलपुर, सोनी पत्नी धर्मेंद्र निवासी निवासी इमली मेहुआ, पवई और सुभावती पत्नी गुड्डू निवासी अहरौला थाना के निजामपुर निवासी को पकड़कर थाने लाए। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर तीनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed