फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three to four deaths per day, data of 95 fixed on 95

प्रतिदिन हो रही तीन से चार मौत, महकमे का डाटा 95 पर फिक्स

Sun, 18 Apr 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three to four deaths per day, data of 95 fixed on 95
आजमगढ़। कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हो रही है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या में जहां बेहिसाब बढ़ोत्तरी दिन प्रतिदिन हो रही है तो वहीं मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बीते एक पखवारे की बात की जाए तो प्रतिदिन दो से तीन की दर से मौत हुई है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन उपलब्ध कराए जाने वाले डाटा में अब तक मरने वालों की संख्या 95 ही बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर एक अप्रैल से खतरनाक बनी हुई है। दिन प्रतिदिन नए मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं अब तो मौत का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। मौत के औसत की बात की जाए तो प्रतिदिन दो से तीन मौत हो रही है। लेकिन न तो स्वास्थ्य विभाग न ही प्रशासन ही अब तक दूसरी लहर में कोरोना से हुई मौत का आकड़ा उपलब्ध करा सका है। प्रतिदिन पॉजिटिव मिलने वाले नए मरीजों का डाटा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाता है। नए मरीजों की संख्या, एक्टिव केस, अब तक कुल मिले पॉजिटिव, निगेटिव हुए मरीजों की संख्या प्रतिदिन बदलती रहती है लेकिन मौत का आकड़ा जैसे 95 पर ही फिक्स कर दिया गया है। जबकि कोरोना की पहली ही लहर में मौत का आकड़ा सवा सौ को पार कर चुका था।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शुरू हुए कोरोना के दूसरी लहर के बीच प्रतिदिन दो से तीन की औसत से मौत हो रही है। सोमवार को तीन, मंगलवार को तीन बुधवार को छह , बृहस्पतिवार को एक लोगों के मरने की सूचना मिली थी। वहीं शुक्रवार को भी पांच लोगों के मरने की सूचना मिली थी। राजकीय मेडिकल कालेज के सूत्रों के अनुसार कोरोना के दूसरी लहर में मरने वालों की संख्या 24 के आसपास पहुंच चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग का प्रतिदिन जारी होने वाला डाटा कोरोना से जिले में मौत की संख्या आज भी 95 ही दिखा रहा है। इसके पीछे कारण क्या है यह न तो स्वास्थ्य महकमा ही बता रहा है न ही प्रशासनिक अमला ही इस पर कुछ बोलने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि स्टाफ की कमी और संक्रमण की रफ्तर तेज होने के चलते कोरोना से मौत का आंकड़ा संग्रहित नहीं किया जा सका है। पोर्टल पर सभी दर्ज है। एक दो दिनों में पोर्टल से मौत का डाटा कलेक्ट करा कर प्रतिदिन जारी होने वाले सूची में अपडेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed