फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three students of Shibli hoisted the flag

Azamgarh News: शिब्ली के तीन विद्यार्थियों ने फहराया परचम

Thu, 10 Aug 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three students of Shibli hoisted the flag
शिब्ली नेशनल कॉलेज उर्दू विभाग के एक छात्र एवं दो छात्राओं ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में परचम फहराया है। इस सफलता से परिवार के साथ ही विद्यालय में भी खुशी है। उर्दू विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ताहिर ने बताया कि चकिया, हुसैनाबाद फरिहा निवासी मोहम्मद असजद ने 2021 में उर्दू विषय से स्नातक किया और एमए की पढ़ाई के लिए जेएनयू दिल्ली चले गए। जहां से उन्होंने जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं आदिला खातून ने 2023 एवं फौजिया खातून ने 2022 में उर्दू विभाग से एमए उत्तीर्ण होने के बाद नेट की परीक्षा पास की और महाविद्यालय ही नहीं शहर का भी नाम रोशन किया है। छात्रों की इस सफलता पर प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली, चीफ प्रॉक्टर एहतेशामउल हक, प्रोफेसर खालिद, कलीम अहमद, प्रोफेसर अल्ताफ अहमद, प्रोफेसर खालिद अब्बासी, प्रोफ़ेसर मुनीर, प्रोफेसर सरफराज, प्रोफेसर जावेद अख्तर, दर्शनशास्त्र के सहायक प्रोफेसर सह मीडिया प्रभारी डॉ वीके सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed