फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three students drowned in pond, died

पोखरे में डूबने से तीन छात्रों की मौत

Fri, 01 Nov 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three students drowned in pond, died
बरदह थाना के पिलखुवां गांव में डुबने से तीन की मौत, घटना के संबंध में जानकारी लेती पुलिस और लोगों क - फोटो : AZAMGARH
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव में शुक्रवार की दोपहर पोखरे में नहाते समय डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। यह तीनों कक्षा आठ में पढ़ते थे। शुक्रवार को तीनों स्कूल नहीं जाते थे। काफी देर तक इनके घर न आने पर परिवार के लोग उन्हें ढूंढते हुए पोखरे के पास पहुंच तो तीनों के कपड़े किनारे पड़े हुए थे। शक होने पर गांव के लोग पोखरे में इन्हें तलाशने लगे। काफी प्रयास के बाद इनका शव पोखरे में से बरामद हुआ। घर वालों की सहमती पर इनकी लाश कब्रिस्तान में दफना दी गई। एक गांव के तीन बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मृत छात्रों में कुरैश शाह (15) पुत्र हारून, सुहेल (16) पुत्र मुनौव्वर और रिजवान (16) पुत्र करीम हैं। सभी बरदह थाने के पिलखुआ गांव के निवासी थे। कुरैश शाह मदरसे में पढ़ता था। जबकि अन्य दोनों एक निजी स्कूल में पढ़ रहे थे। तीनों कक्षा आठ के छात्र थे। शुक्रवार के दिन यह तीनों स्कूल नहीं जाते थे। शुक्रवार को यह सभी घर से एक साथ निकले और घूमते हुए घर से करीब चार सौ मीटर दूर पोखरे पर पहुंचे और कपड़े उतारकर नहाने लगे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। उधर तीनों के काफी देर तक लापता होने पर परिवार के लोग इन्हें तलाशने लगे। काफी प्रयास के बाद भी इनका पता नहीं चलने पर कुछ लोग पोखरे की तरफ गए तो किनारे इनके कपड़े पड़े हुए थे। शक होने पर लोग पोखरे के पानी में उतरकर खोजने लगे। उधर घटना की जानकारी होने पर एसडीएम मार्टीनगंज, सीओ लालगंज और एसओ बरदह फोर्स के साथ पहुंच गए। गांव वालों के सहयोग से इनकी लाश पानी से बाहर निकाली गई। कुरैश शाह दो भाईयों में बड़ा था। उसके पिता सउदी में रहते हैं। सुहेल चार भाई और एक बहन में बड़ा और रिजवान दो भाई और तीन बहनों में बड़ा था। सुहेल और रिजवान चचेरे भाई थे। इनके पिता राजगीर का काम करते हैं। परिवार के तीन बच्चों की मौत होने से कोहराम मचा हुआ है। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि घर वालों की सहमती पर इनकी लाश गांव के कब्रिस्तान में दफना दी गई।

बरदह थाना के पिलखुवां गांव में डुबने से तीन की मौत के बाद लोगों की भीड़।

बरदह थाना के पिलखुवां गांव में डुबने से तीन की मौत के बाद लोगों की भीड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed