फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three people of district died in road accident in Bahraich

बहराइच में हुई मार्ग दुर्घटना में जनपद के तीन लोगों की मौत

Fri, 21 May 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three people of district died in road accident in Bahraich
बिंद्राबाजार। गोंडा-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार को हुई मार्ग दुर्घटना में जनपदके तीन लोगों की मौत हो गई है। उनके मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीनों मृतक युवक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। शुक्रवार की सुबह वह बिंद्राबाजार से लखीमपुर के लिए आलमारी लादकर डीसीएम से निकले थे।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार निवासी विक्की 24 पुत्र शेषनाथ गौड़,कलंदरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय चालक जावेद पुत्र कैसर और 18 वर्षीय क्लीनर अब्दुलाह पुत्र शमीम शुक्रवार को आलमारी लादकर लखीमपुर के लिए डीसीएम से निकले थे। बहराइच जनपद के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के समीप उनकी डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed