फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three people died in Azamgarh in 24 hours father and son injured family members were in state of panic

UP Accident: आजमगढ़ में हादसे...24 घंटे में तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र घायल; परिजनों मचा कोहराम

Thu, 27 Nov 2025 10:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 10:02 PM IST
सार

Road Accident in Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में विभिन्न हादसों में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक हादसे में पिता और पुत्र घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Three people died in Azamgarh in 24 hours father and son injured family members were in state of panic
युवकी की फाइल फोटो और सड़क पर बिलखते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


बलरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के गांव कलान निवासी सुषमा (40) की बुधवार दोपहर बाइक से रिश्तेदारी जाते समय कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही सुषमा की मौत हो गई, जबकि उसके पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


परिजन के अनुसार, सुषमा अपने पति लालबहादुर (45) और पुत्र आनंद (20) के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी के लिए जा रही थी। जैसे ही वह बागभार पवई के पास पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार जौनपुर के कुकरही गौराबादशाहपुर निवासी अभिषेक (22) एक सप्ताह पूर्व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव अपने मामा चंद्रभान के घर वैवाहिक कार्यकम में शामिल होने आया था। 

परिजनों में मचा कोहराम

बुधवार की शाम करीब सात बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था। कनेरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। आसपास के लोग उसे फूलपुर प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अभिषेक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।

 सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र टड़वा बद्दोपुर निवासी अजय (23) मंगलवार की शाम करीब पांच बजे प्रियांशु नर्सिंग होम जीयनपुर के पास पैदल सड़क पार कर रहा था, इस दौरान बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पहले स्थानीय डॉक्टर के यहां दिखाया गया। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन लछिरामपुर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान बुधवार को देर शाम अजय की मौत हो गई। अजय दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed