फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three members of the vehicle thief gang were caught by police, one absconding

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार

Tue, 04 Aug 2020 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Three members of the vehicle thief gang were caught by police, one absconding
तीन बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइक, एक तमंचा व कारतूस के साथ 1800 रुपये बरामद
रानी की सराय थाना पुलिस ने शंकरपुर चेकपोस्ट के पास से किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। रानी की सराय थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता पाई है। वहीं एक अन्य मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए वाहन चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक, एक तमंचा, कारतूस व 1800 रुपये नकद भी बरामद किया है।

वांछित अभियुक्तों की तलाश में रानी की सराय थाना पुलिस क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान एसओ रामायन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल शंकरपुर चेकपोस्ट पर पहुंची तो वहां चार युवक बाइक के साथ खड़े थे। पुलिस के पहुंचते ही चारो भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन युवकों को धर दबोचा। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम मिथिलेश पुत्र महेंद्र निवासी गौशपुर थाना निजामाबाद, राहुल यादव पुत्र स्व. रामनाथ यादव निवासी महीनवा थाना जहानागंज व नीरज लालबिहारी निवासी दाउदपुर थाना रानी की सराय बताया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। वहीं तीन बाइक भी बरामद हुई, जो सभी चोरी की निकली। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि जेल से छूट कर आने के बाद उन्होंने मिल कर गैंग बना लिया और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त मौके से भाग निकला, जिसका नाम पकड़े गए अभियुक्त ने नील बताया है। पुलिस उसकी तलाश में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed