फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three lakh women associated with self-help groups; one lakh became 'Lakhpati Didis'.

Azamgarh News: स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं तीन लाख महिलाएं, एक लाख बनीं लखपति दीदी

Sat, 22 Aug 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three lakh women associated with self-help groups; one lakh became 'Lakhpati Didis'.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जनपद में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला स्वावलंबन को बढ़ावा दिया जा रहा है। डीएम रवींद्र कुमार के निर्देशन में समूह की दीदियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही हैं।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि परिवार संतृप्तिकरण और सोशल मोबिलाइजेशन अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया गया। अप्रैल 2026 तक 350 समूहों से करीब छह हजार महिलाएं जुड़ी थीं।
विज्ञापन

मई, जून और जुलाई 2026 में अभियान के दौरान यह संख्या बढ़कर छह हजार समूहों और एक लाख महिलाओं तक पहुंच गई। इस दौरान 5,650 समूह और 94 हजार महिला सदस्य बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में आजमगढ़ में करीब 25 हजार समूहों से तीन लाख महिलाएं जुड़ी हैं। इनमें एक लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि समूह महिलाओं को निर्णय लेने और सामाजिक बदलाव में भागीदारी का अवसर दे रहे हैं।
समूह की दीदियां पिंक प्रेरणा कैंटीन, गो-धन संकल्प और वर्मी कंपोस्ट जैसे कार्य कर रही हैं। वे कृषि सखी, बैंक सखी, विद्युत सखी, स्वास्थ्य सखी, बीमा सखी, आपदा सखी और शक्ति सखी के रूप में भी काम कर रही हैं।

हर घर तिरंगा अभियान 2026 में 3.5 लाख तिरंगे बनाए गए, जिससे 70 लाख रुपये का भुगतान हुआ। आपदा सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ा रही हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं आकर्षक राखियां भी तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed