{"_id":"65e8958dbdcce06e8b09b0cd","slug":"three-lakh-rupees-necklace-was-stolen-from-bag-report-filed-azamgarh-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: चलती ऑटो में हुई उचक्कागिरी, महिला के बैग से तीन लाख का हार उड़ाया, रपट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: चलती ऑटो में हुई उचक्कागिरी, महिला के बैग से तीन लाख का हार उड़ाया, रपट दर्ज
Wed, 06 Mar 2024 09:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 09:41 PM IST
सार
Crime: अधिवक्ता श्वेतांक दत्त मिश्रा बुधवार को अपनी पत्नी संग जिला मुख्यालय रिश्तेदारी में जा रहे थे। वे गंभीरपुर से एक ऑटो में सवार हुए। कोटिला में दो और महिलाएं सवार हो गईं। रानी की सराय कस्बा पहुंचने पर दोनों महिलाएं ऑटो से उतार गईं। इस बीच, अधिवक्ता की पत्नी ने बैग देखा तो वो खुला हुआ था। आशंका के चलते बैग चेक किया गया तो सोने का हार गायब था।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में बुधवार को उचक्कागिरी की एक और घटना हुई। चलती ऑटो में दंपति के बैग से दो महिलाओं ने सोने का हार उड़ा दिया। पीड़ित महिला के पति ने घटना के बाबत थाने में तहरीर दिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता श्वेतांक दत्त मिश्रा बुधवार को अपनी पत्नी संग जिला मुख्यालय रिश्तेदारी में जा रहे थे। वे गंभीरपुर से एक ऑटो में सवार हुए। कोटिला में दो और महिलाएं सवार हो गईं। रानी की सराय कस्बा पहुंचने पर दोनों महिलाएं ऑटो से उतार गईं। इस बीच, अधिवक्ता की पत्नी ने बैग देखा तो वो खुला हुआ था। आशंका के चलते बैग चेक किया गया तो सोने का हार गायब था।
ऑटो से उतरी दोनों महिलाओं पर शक होने पर चालक व अधिवक्ता दोनों महिला की तलाश में लगे, लेकिन दोनों गायब हो चुकी थीं। इसके बाद अधिवक्ता ने थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। उचक्कागिरी की घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित के अनुसार, गायब हुए हार लगभग तीन लाख कीमत का था।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व भी ऐसी घटना कोटवा के पास हुई थी, जिसका पुलिस ने दो दिन पूर्व ही खुलासा किया था। इसके बाद भी क्षेत्र में उचक्कागिरी की घटना होना रानी की सराय पुलिस के लिए चुनौती है।