{"_id":"5f3f965b8ebc3e3d0f45a08c","slug":"three-killed-and-two-injured-in-road-accidents-azamgarh-news-vns5425066192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बालक समेत तीन की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में हुए हादसों में अनियंत्रित कार ने जहां पिता-पुत्र को रौंद दिया तो वहीं अतरौलिया में अनियंत्रित बाइक सवार ने अधेड़ को टक्कर मार दिया।
मेहनाजपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बे में बुधवार की रात 12 वर्षीय बजारू पुत्र बाढ़ू अपने पिता के साथ एक घर के बारामदे में सो रहे थे। देर रात 11 बजे अनियंत्रित कार पीलर तोड़ते हुए बरामदे में सो रहे पिता पुत्र की रौंद दिया। इस हादसे में बालक बजारू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता बाढू गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं एक अन्य हादसा हादसा मेहनाजपुर के इटैली मोड़ पर हुआ। जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 58 वर्षीय श्यामदेव यादव पुत्र त्रिलोचन निवासी औहदपुर थाना चंदवक जिला जौनपुर की मौत हो गई। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गनपतपुर मिश्रौलिया गांव निवासी 58 वर्षीय रामफेर पुत्र स्व. गिरधारी बृहस्पतिवार की सुबह पैदल कहीं जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रामफेर गंभीर रुप से घायल हो गया वहीं बाइक सवार आशुतोष पुत्र पन्नालाल निवासी अतरैठ अतरौलिया भी घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस से तत्काल 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामफेर को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशुतोष को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने मृत रामफेर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्र व चार पुत्रियों का पिता था।