{"_id":"67438d916c092632930609c5","slug":"three-inter-colleges-of-the-district-were-booked-for-cheating-in-exams-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-123758-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: परीक्षा में नकल कराने के मामले में जिले के तीन इंटर कॉलेज डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: परीक्षा में नकल कराने के मामले में जिले के तीन इंटर कॉलेज डिबार
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के कार्यक्रम घोषित होने के साथ जिले में परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शिक्षा विभाग प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में आने वाली आपत्तियों के निस्तारण में जुटा है। इसी बीच यूपी बोर्ड पहले आयोजित हुई परीक्षाओं में गड़बड़ी और नकल को लेकर जिले के तीन स्कूलों को इस वर्ष डिबार घोषित कर दिया है। इनमें से कुछ सहायता प्राप्त तो कुछ वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। गत वर्ष की भांति इस बार भी परीक्षा 12 कार्य दिवसों में संपन्न होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक होगी। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 1.77 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में छात्र 44 हजार 949, छात्राएं 41 हजार 10 हैं। जबकि इंटर में छात्र 46 हजार 396 और 44,754 छात्राएं हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर तहसील स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद बोर्ड ने जिले में कुल 244 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर इस पर ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की थीं। निर्धारित अवधि तक डीआईओएस कार्यालय के समक्ष 370 स्कूलों की तरफ से विभिन्न आपत्तियां प्रस्तुत की गई। जल्द ही प्रशासन आपत्तियों का निस्तारण कर रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगा।
परीक्षा में नकल कारण यह हुए डिबार
जयनाथ मेमोरियल इंटर काॅलेज, हरई रामपुर, लालगंज
गोपीनाथ इंटर काॅलेज उजियारी, फूलपुर
राजेंद्र स्मारक इंटर काॅलेज, सेठवल रानी की सराय
कोट
बोर्ड ने तीन विद्यालयों को डिबार किया है। जिसमें जयनाथ मेमोरियल इंटर कालेज हरईरामपुर, गोपी नाथ इंटर कालेज उजियारी फूलपुर वित्त विहीन है। वहीं राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज सेठवल सहायता प्राप्त विद्यालय है।
विज्ञापन
उमाकांत यादव,परीक्षा प्रभारी