फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three including old man died in road accidents

Azamgarh News: सड़क हादसों में वृद्ध समेत तीन की मौत

Tue, 11 Jul 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three including old man died in road accidents
दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिजन बिलख उठे। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। ठेकमा : बरदह थाना क्षेत्र के अवदह गांव निवासी सूरज यादव 30 मंगलवार की सुबह अपने भाई को भीरा बाजार छोड़ने के लिए बाइक से गया था। भाई को छोड़ कर वह वापस घर लौट रहा था कि भीरा-लालगंज लिंक मार्ग पर गिड़ऊर गांव के पास किसी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी बरदह लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज जेसीबी चालक था और चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। घटना के समय सूरज हेलमेट नहीं पहने था। बलरामपुर : दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासिनी श्रीराम गुप्ता 50 मंगलवार की सुबह बाइक से खरसहन खुर्द फ्रिज मिस्त्री के पास जा रहा था। खरसहन खुर्द बाजार में डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे श्रीराम की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दीदारगंज थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया और परिजनों को सूचना दी। श्रीरमा के दो पुत्र व चार पुत्रियां बतायी गई है। वह सब्जी बेचता था।घटना से परिजन बिलखने लगे। वहीं, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी गौरी सोनकर 60 रोजी रोटी के लिए अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना अंतर्गत हुसैनपुर कटघर में रहकर फल का ठेला लगाते थे। सोमवार की रात वह फल का ठेला खड़ा करने जा रहे थे कि इसी दौरान मैजिक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ लाए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह दो पुत्र व चार पुत्रियों के पिता थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed