{"_id":"60de04e08ebc3ebf4950da8d","slug":"three-in-jamsar-and-22-lakh-released-in-narhan-khas-20-29-54-azamgarh-news-vns598099562","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमसर में तीन तो नरहन खास में जारी हुए 22 लाख 20-29-54","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमसर में तीन तो नरहन खास में जारी हुए 22 लाख 20-29-54
विज्ञापन
आजमगढ़। पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने के दौरान जनपद के विभिन्न विकास खंडों में कुल पौने तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिसमें अजमतगढ़ विकास खंड की नरहन खास में कुछ काम हुए लेकिन जमसर ग्राम पंचायत में कोई कार्य नहीं हुए।
पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ग्राम पंचायतों में पौने तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए गए। इसमें अजमतगढ़ विकास खंड के नरहन खास ग्राम पंचायत को 22 लाख 83 हजार 332 रुपये जारी किए गए हैं। जबकि जमसर ग्राम सभा में कुल तीन लाख 25 हजार 38 रुपये जारी किए गए। गांव में कोई कार्य तो हुआ नहीं आखिर किस बात का भुगतान हुआ। भाजपा नेता की शिकायत पर मंडलायुक्त ने अभिलेख तलब किए हैं। वहीं बुधवार को अजमतगढ़ विकास खंड के नरहन खास ग्राम पंचायत और जमसर गांव की जब पड़ताल कराई गई तो जमसर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने कुछ काम होने की बात कही लेकिन सचिव ने कोई काम होने से इंकार किया। वहीं नरहन खास के ग्रामीणों ने गांव में कुछ कार्य होने की बात कही। लेकिन सचिव मात्र छह लाख 30 हजार रुपये के कार्य होने की बात कही।
नरहन खास गांव में सीताराम ने बताया कि आचार संहिता के दौरान गांव में सामुदायिक शौचालय और विकलांग शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा गांव में कोई कार्य नहीं कराया गया है। पलटू ने बताया कि गांव में कई पुरवे हैं। आचार संहिता के दौरान कोई काम नहीं कराया गया। लेकिन शौचालय का निर्माण कराया गया है। वहीं जमसर गांव के अभय राय ने कहा कि गांव में पंचायत भवन और कुछ सीसी का काम कराया गया है। रविराय ने कहा कि स्कूल पर कुछ कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा अधिसूचना के बाद गांव में कोई कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
-- आचार संहिता के दौरान सामुदायिक शौचालय पांच लाख रुपए की लागत से बनाया गया है। जिसमें ढ़ाई लाख रुपए यानि आधा का ही भुगतान हो सका है। साथ ही कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय पर 1 लाख 30 हजार रुपये की लागत से विकलांग शौचालय का निर्माण कराया गया है। आचार संहिता से पहले जो कार्य कराए गए थे। उसका भुगतान नहीं हो सका था जो इस समय हुआ है।
आकांक्षा, सेक्रेटरी नरहन खास
-- गांव में अधिसूचना के बाद एक रूपये का काम नहीं हुआ है। ग्रामीण जिन कार्यों को अधिसूचना के दौरान होना बता रहे हैं वह कार्य अधिसूचना के पहले शुरू हो चुके थे।
रामकृपाल दुबे, सेक्रेटरी जमसर