{"_id":"5d94df518ebc3e93a04e8eed","slug":"three-house-collapsed-due-to-heavy-rainfall-azamgarh-news-vns487070412","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों का मकान ढहा, सामान दबकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों का मकान ढहा, सामान दबकर नष्ट
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना के सब्दोपट्टी में गिरा कच्चा मकान।
- फोटो : AZAMGARH
बिंद्राबाजार/अहरौला। लगातार चार दिनों तक हुई बारिश जरूर थम गई है, लेकिन कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात गंभीरपुर के सब्दोपट्टी, अहरौला के इसहाकपुर चौबेपट्टी गांव में कच्चा मकान ढह जाने से पीड़ितों के गृहस्थी का पूरा सामान दबकर नष्ट हो गया। घटना के समय परिवार के लोग बाहर थे। ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिनके मकान ढहे हैं वे परिवार के साथ खुले में रात गुजारने को मजबूर हैं।
गंभीरपुर थाने के सब्दोपट्टी गांव निवासी चनौती देवी पत्नी स्व. बलिराम यादव परिवार के साथ मंगलवार की रात घर में सोई थी। रात करीब दस बजे भवन का दूसरा छोर भरभराकर ढह गया। परिवार के लोग दूसरे छोर पर होने की वजह से बच गए लेकिन घर में रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान दबकर नष्ट हो गया। जबकि सोमवार की रात गंभीरपुर बस्ती के मदन राम का कच्चा मकान ढह जाने से वह जवान बेटियों के साथ खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हो गया है। वहीं अहरौला थाना क्षेत्र के इसहाकपुर चौबेपट्टी गांव निवासी अशोक चौबे, रामआसरे चौबे का कच्चा मकान मंगलवार की रात भरभराकर ढह जाने से भीतर रखा गया और हजारों रुपये मूल्य का घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया।
अंबारी संवाददाता के मुताबिक बारिश के चलते फूलपुर कोतवाली के ओरिल गांव के तीन लोगों का कच्चा मकान ढह गया और घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। पीड़ितों में तुलसी राजभर, राजाराम यादव, विनोद यादव का नाम शामिल है। इसी क्रम में तरवां संवाददाता के मुताबिक ऐरा खुर्द गांव निवासी अजय शंकर मौर्य का कच्चा मकान ढह जाने से लाखों रुपये मूल्य का सामान दबकर नष्ट हो गया।