{"_id":"f49e34796cc117a688820f314f4f692b","slug":"three-fixed-seats-uncontested-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 22 ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को गहमागहमी के बीच कुल 53 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बिलरियागंज, पल्हनी और अतरौलिया ब्लॉक से एक-एक प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है, जो कि सपा समर्थित हैं। मेंहनगर में निवर्तमान प्रमुख डा. कैलाश और पत्नी ने पर्चा दाखिल किया है।
संभावना जताई जा रही है कि कि डा. कैलाश यादव की पत्नी पर्चा वापस लेंगी। नामांकन के दौरान सभी ब्लॉकों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। हरैया और फूलपुर ब्लॉक को छोड़कर अन्य जगहों पर शांतिपूर्वक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी चक्रमण कर स्थितियों का जायजा लेते रहे।
सभी ब्लॉकों पर नामांकन के दौरान अधिकारियों की नजर रही। प्रेक्षक श्रीकांत मिश्रा, जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा पूरे दिन ब्लॉकों का भ्रमण करते रहे। भ्रमण के दौरान जहां भी ब्लॉक गेट पर लोगों की भीड़ देखने को मिली एसपी ने जवानों के माध्यम से खदेड़ कर हटवाया। प्रशासनिक अधिकारी नामांकन कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार को ही सभी ब्लॉकों पर नामांकन के बाद पर्चों को जांचने का काम शुरू हो गया। सभी 22 ब्लॉकों पर तीन बजे नामांकन का समय समाप्त होने के बाद पर्चों को जांचा गया। लगभग दो घंटे में सभी ब्लॉकों के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा हुआ। जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए। शनिवार को नाम वापसी का दिन होगा। सबकी निगाहें, इस पर रहेंगी कि क्या नाम वापसी के बाद भी कोई ऐसे ब्लॉक होंगे, जहां से निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा।