{"_id":"5f1c6a098ebc3e9f691ef875","slug":"three-examination-centers-debar-in-polytechnic-warning-six-azamgarh-news-vns537889155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक में तीन परीक्षा केंद्र डिबार, छह को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक में तीन परीक्षा केंद्र डिबार, छह को चेतावनी
विज्ञापन
आजमगढ़। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही छह संस्थाओं को कड़ी चेतावनी दी है। इनकी संबद्धता पर विचार के लिए प्रकरण संबद्धता समिति को भी भेजा जाएगा। समिति उन संस्थाओं के सीसीटीवी फुटेज और वायस रिकार्डर का फिर से परीक्षण करेगी इसके बाद ही उन्हें दोबारा परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
सावित्री बाई फूले राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में शुक्रवार को परिषद की परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें समिति ने तीन विद्यालयों को डिबार करने का फैसला लिया बाकी छह विद्यालयों को चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि बैठक में समिति द्वारा विषय सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर, 2019 की परीक्षा की सीसीटीवी फुटेज की जांच और संबंधित संस्थाओं के स्पष्टीकरण के परीक्षण के बाद यह सहमति बनी है। इनकी संबद्धता पर विचार के लिए प्रकरण संबद्धता समिति को भी भेजा जाएगा। जिन संस्थाओं को चेतावनी जारी की गई है समिति उन संस्थाओं के सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर का फिर से परीक्षण करेगी। इसके बाद ही इन्हें दोबारा परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
ये केंद्र है डिबार :
डिबार होने वाली संस्थाओं में आजाद पॉलीटेक्निक भरतीपुर पल्हना आजमगढ़, मां वैष्णव मां शारदा पॉलिटेक्निक खोरमपुर बेलड आजमगढ़, बाबा विश्वनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अमनावे फूलपुर आजमगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
इन्हें मिली चेतावनी :
आजमगढ़ के रुद्रा पॉलीटेक्निक गौरा, एमएसजी पॉलिटेक्निक कॉलेज जबलपुर खरैला, मां शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी गहजी, काशी चंद्रदेव यादव प्राविधिक शिक्षण संस्थान बिल्हौर सदर, बैजनाथ राम नरेश कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी और स्वामी सहजानंद पॉलिटेक्निक पटवध बिलरियागंज को चेतावनी दी है।