फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three convicts sentenced to life imprisonment in the murder case over asking for loaned money

Azamgarh News: उधार दिए हुए रुपये मांगने पर हुई थी हत्या मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास

Thu, 18 Jun 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three convicts sentenced to life imprisonment in the murder case over asking for loaned money
मृतक का भाई जयहिंद यादव - फोटो : 1
आजमगढ़। उधार के रुपये वापस मांगने पर निजामाबाद थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र चौहान की गांव के ही कपिल कुमार, राजेश यादव और रमेश यादव ने चार अगस्त 2020 को हत्या कर दी थी। मामले में बृहस्पतिवार को अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 अमर सिंह ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी दोषियों पर चार-चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माना की 80 फीसदी धनराशि मृतक के आश्रितों को दी जाएगी। धर्मेंद्र चौहान महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पोकलेन मशीन चलाते थे। कोरोना काल के दौरान काम बंद होने पर वे अपने गांव लौट आए थे। धर्मेंद्र ने गांव के कपिल कुमार, राजेश यादव और रमेश यादव को एक लाख रुपये उधार दिए थे। धर्मेंद्र कोरोना काल में अपने रुपये वापस मांग रहे थे। इस बात से तीनों दोषी नाराज थे। अभियोजन पक्ष के अनुसार दोषियों ने धर्मेंद्र को शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर बुलाया। इसके बाद दत्तात्रेय धाम के पास उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए तीनों ने शव को नदी में फेंक दिया। अगले दिन 5 अगस्त 2020 को धर्मेंद्र का शव नदी से पुलिस ने खोज निकाला। जांच के बाद तीनों दोषियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने 11 गवाहों को न्यायालय में पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने साक्ष्यों का परीक्षण किया। अदालत ने कपिल कुमार, राजेश यादव और रमेश यादव को हत्या का दोषी पाया।
विज्ञापन

भाई ने कहा- देर से ही सही न्याय मिला, भाई के आत्मा को मिली शांति
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के पारनपुर गांव के निवासी मृतक के भाई जय हिंद चौहान का कहना है कि काफी लंबे समय के बाद हम लोगों को जो न्याय मिला है उसे न्याय से हम बहुत खुश हैं। हमें न्याय पर पूर्ण विश्वास था कि देर हो सकती है लेकिन हमारे साथ गलत नहीं होगा हमने पूरी मेहनत से और ईमानदारी से मुकदमे की पैरवी की। इसलिए हमें ईश्वर पर भरोसा था और हमें न्याय मिला हम न्याय से बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed