आजमगढ़। विकास खंड पल्हनी में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित हो रहे तीन क्लीनिकों को सील कर दिया है। ये क्लीनिक बिना अनुमति और मान्यता के चल रहे थे, जिससे मरीजों की सेहत को खतरा था। वही एक नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी किया गया है। जिसके द्वारा पंजीकरण के लिए अप्लाई किया गया है।
डाक्टर अरविंद चौधरी ने अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार को विकास खंड पल्हनी में भारतद्वाज क्लीनिक रेलवे स्टेशन आजमगढ़, सरोज क्लीनिक हुसैनगंज, बंगाली डॉक्टर हुसैनगंज व श्याम नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। इस दौरान भारतद्वाज क्लीनिक रेलवे स्टेशन आजमगढ़, सरोज क्लीनिक हुसैनगंज व बंगाली डॉक्टर हुसैनगंज में पाया कि ये क्लीनिक आवश्यक मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। इसके बाद भी मरीज को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इसके बाद, टीम ने इन क्लीनिकों को सीज करने की कार्रवाई की। वहीं श्याम नर्सिंग होम में जांच के दौरान पाया गया कि उनके द्वारा पंजीकरण के लिए आवेदन किए गए हैं। टीम ने उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए नोटिस जारी की है। डॉ अरविंद चौधरी ने बताया, हमने इन क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई की है क्योंकि ये अवैध रूप से चल रहे थे। हम मरीजों की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल मान्यता प्राप्त और लाइसेंसधारी क्लीनिकों में ही इलाज कराएं।